संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आया राम, गया राम

भारतीय राजनीति में एक बात आम हो गई है। नेताओं, विधायकों या सांसदों का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में पाला बदलकर चले जाना। इस तरह के नेताओं और विधायकों को  दलबदलू  कहा जाता है। भारत में पाला बदलने की इस प्रवृत्ति के लिए ' आया राम गया राम ' वाक्य का भी इस्तेमाल होता है। इस 'आया राम गया राम' वाक्य को एक लोकप्रिय जुमला बन जाने की बड़ी दिलचस्प कहानी है। आइए आज आपको वह कहानी सुनाते हैं...  कहां से आया यह वाक्य?  साल 1967 का था। भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नई इबारत लिखी जा रही थी। इस इबारत को लिखने वाले इंसान का नाम था गया लाल।  गया लाल हरियाणा  के पलवल जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने एक ही दिन में तीन बार पार्टी बदली। पहले तो उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर जनता पार्टी का दामन थाम लिया। फिर थोड़ी देर में कांग्रेस में वापस आ गए। करीब 9 घंटे बाद उनका हृदय परिवर्तन हुआ और एक बार फिर जनता पार्टी में चले गए। खैर गया लाल के हृदय परिवर्तन का सिलसिला जा रहा और वापस कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस में वापस आने के बाद कांग्रेस के तत्कालीन ...

समान नागरिक संहिता

विधि आयोग ने एक परामर्श पत्र जारी करते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि मौजूदा वक्त में समान नागरिक संहिता यानी Uniform Civil Code  न तो आवश्यक है और न ही वांछनीय। आयोग का मानना है कि समान नागरिक संहिता समस्या का हल नहीं है बल्कि, सभी निजी कानूनी प्रक्रियाओं को संहिताबद्ध करने की ज़रूरत है ताकि उनके पूर्वाग्रह और रूढ़िवादी तथ्य सामने आ सकें। प्रमुख मुद्दा गौरतलब है कि हाल के वर्षों में समान नागरिक संहिता पर सियासी और समाजी दोनों ही माहौल गर्म रहा है। एक ओर जहाँ देश की बहुसंख्यक आबादी समान नागरिक संहिता को लागू करने की पूरजोर मांग उठाती रही है, वहीं अल्पसंख्यक वर्ग इसका विरोध करता रहा है। इसी के मद्देनजर जहाँ इस मुद्दे पर हर चुनावी साल में राजनीति होती रही है, वहीं चुनाव बाद इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल देने की रिवायत चल पड़ी है। इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं को समान अधिकार मिलना रेगिस्तान में नखलिस्तान से कम नहीं होगा लेकिन, इस संहिता को लागू करने में कदम-कदम पर आने वाली चुनौतियाँ भी कम नहीं हैं। एक तरफ जहाँ अल्पसंख्यक समुदाय नागरिक संहिता को अनुच्छेद 25 का हनन मानते हैं, व...

धर्म और नफरत

सारे यहूदियों से नफ़रत क्यों  ? 0 सईद मौलाई ईरान के जुडोका हैं। उनको जान बचाने के लिये ईरान से भागकर जर्मनी में शरण लेनी पड़ी है। उनका कसूर यह है कि उन्होंने इस्राईल के यहूदी जुडोका के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलने का फ़ैसला करने का दुस्साहस किया था। ईरान सरकार चाहती थी कि मौलाई अपने प्रतिद्वन्द्वी के यहूदी होने की वजह से पहले की तरह ईरानी परंपरा पर चलते हुए मैच खेलने से दो टूक मना करें। मौलाई का सवाल है कि खेल से धर्म का क्या मतलब ? दूसरे उनका मानना है कि सारे यहूदियों से नफ़रत करना मानवता के खिलाफ़ है।           दरअसल सईद मौलाई ईरान के मात्र एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक महान विचार के पैरोकार हैं। उनको पता था कि आज तक उनके देश की परंपरा रही है कि अगर उनका किसी विश्व स्तरीय मैच में मुक़ाबला इस्राईली यानी किसी यहूदी से तय हो जाये तो उनको उस मैच का बहिष्कार करना है। लेकिन मौलाई ने अपने देश की घृणित और अमानवीय परंपरा से उल्टा कदम उठाकर ईरान सरकार उसके कट्टरपंथियों और समाज के संकीर्ण तबके को सकते में डाल दिया। हालांकि मौलाई अपने देश के उस इतिहास से भी परिचि...
जिन्हें देश और समाज पढ़ा लिखा या समृद्ध एवं समझदार  समझता है वही दंगा करातें है और वो खुद उस दंगें मे नही जाते,लेकिन उसके भाषण और दुष्प्रेरण से वो लोग मरते हैं जो इनोशेन्ट है, जिन्हें लगता है कि हमारा अगुआ ठीक कह रहा है।जबकि उन्हें उन नेताओं की चाल समझ में नही आती कि तुम्हारी लाशों पर वे लोग सत्ता की मलाई चाभना चाहते हैं.... मतलब आज समझदार की परिभाषा ये है कि लोगों मे नफरत भरो और दंगे कराओ । कभी खुद मत करो, तो माना जायेगा कि वाह आप देश और समाज के बारे मे आप कितना अच्छा सोचतें है। दंगें मे रोज कमाने खाने वाला आम आदमी मारा जाता है दोस्त, जो अपनी मेहनत से रोज राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है। व्यक्तिगत रूप में हम मुहब्बत और प्यार की बात करते हैं और आजीवन उसी की तलाश में रहते है और संस्थागत रूप में हम नफरत और दंगों के वाहक बन जाते हैं। क्या हम ये दोहरा चरित्र छोड़ सकते हैं?? छोड़ना ही होगा आज नही तो कल क्यों कि जिन्होने नफरत को छोड़ दिया वही अमेंरिका और इग्लैण्ड बन सके हैं, जिनकी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुन-सुन कर    हम अघाते नहीं है। नेता हमको कभी नही छोड़ेगा, चाहे वह राज...