जिन्हें देश और समाज पढ़ा लिखा या समृद्ध एवं समझदार  समझता है वही दंगा करातें है और वो खुद उस दंगें मे नही जाते,लेकिन उसके भाषण और दुष्प्रेरण से वो लोग मरते हैं जो इनोशेन्ट है, जिन्हें लगता है कि हमारा अगुआ ठीक कह रहा है।जबकि उन्हें उन नेताओं की चाल समझ में नही आती कि तुम्हारी लाशों पर वे लोग सत्ता की मलाई चाभना चाहते हैं....
मतलब आज समझदार की परिभाषा ये है कि लोगों मे नफरत भरो और दंगे कराओ । कभी खुद मत करो, तो माना जायेगा कि वाह आप देश और समाज के बारे मे आप कितना अच्छा सोचतें है। दंगें मे रोज कमाने खाने वाला आम आदमी मारा जाता है दोस्त, जो अपनी मेहनत से रोज राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है। व्यक्तिगत रूप में हम मुहब्बत और प्यार की बात करते हैं और आजीवन उसी की तलाश में रहते है और संस्थागत रूप में हम नफरत और दंगों के वाहक बन जाते हैं। क्या हम ये दोहरा चरित्र छोड़ सकते हैं?? छोड़ना ही होगा आज नही तो कल क्यों कि जिन्होने नफरत को छोड़ दिया वही अमेंरिका और इग्लैण्ड बन सके हैं, जिनकी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुन-सुन कर    हम अघाते नहीं है।
नेता हमको कभी नही छोड़ेगा, चाहे वह राजनीतिक नेता हो या धार्मिक! अब इसको समझना होगा, राजनीतिक नेता है तो पहले हिन्दु मुस्लिम करेगा, उसके बाद अगड़ा पिछड़ा करेगा, उसके बाद  पंडित है तो ठाकुर से ,ठाकुर है तो लाला से,. इसी तरह क्रम बना लो, इन सबसे नफरत सिखायेगा। अगर धार्मिक नेता है तो पहले धर्म की दुहाई देगा उसके बाद सम्प्रदाय की (सभी धर्मो के अलग-अलग सम्प्रदाय आपस में लड़ते रहते हैं) उसके बाद मठाधीश बनने के लिए अपने ही मठ में गुटबाजी करेगा। समझदार बनों अंधभक्त मत बनों,

टिप्पणियाँ