संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नानी पालकीवाला, केशवानंद भारती के अधिवक्ता

यदि यह प्रश्न पूछा जाए कि २०वीं शताब्दी में भारत में सबसे बड़ा अधिवक्ता कौन हुआ तो नि:सन्देंह इसका उत्तर होगा नानी पालकीवाला। उनकी जीवनी पर एक पुस्तक नानी ए. पालकीवाला ए लाइफ (Nani A Palkhiwala A Life) प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक को एम. वी. कामथ ( MV Kamath) - जो कि टाइम्स आफ इंडिया के पेरिस व वाशिंगटन में संवाददाता रह चुके हैं और फ्री प्रेस जर्नल (Free Press Journal) एवं द इलेस्ट्रेड वीकली आफ इंडिया (The Illustrated weekly of India) के सम्पादक रह चुके हैं - ने लिखा है। नानी पालकीवाला पारसी थे और इस पुस्तक के प्रथम अध्याय में पारसियों का इतिहास भी लिखा है। उनके बीच एक प्रचलित प्रसंग है कि सर्वप्रथम जब पारसी भारत आए तो उनको एक हिन्दू राजा ने दूध से भरा हुआ बर्तन भेजा। जिसका अर्थ था,   'यहाँ पर औरों के लिए जगह नही है।' उनके साथ आये पारसी संत ने उसमें चीनी घोल कर उसे वापस भेज दिया। जिसका अर्थ था,  'हम आप लोगों के साथ न केवल मिल-जुल जायेगें बल्कि आपको समृद्वि करेगें। हमको यहाँ रहने की अनुमति दी जाए।' पारसी संत की बात सच निकली। पारसियों के  भारत में रहने के कारण ...

केशवानंद भारती कौन थे

देश के न्यायिक इतिहास में केशवानंद भारती का नाम कौन नहीं जानता होगा? 24 अप्रैल, 1973 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य’ के मामले में दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले के चलते कोर्ट-कचहरी की दुनिया में वे लगभग अमर हो गए हैं. हालांकि बहुतों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि न्यायिक दुनिया में अभूतपूर्व लोकप्रियता के बावजूद केशवानंद भारती न तो कभी जज रहे हैं और न ही वकील. उनकी ख्याति का कारण तो बतौर मुवक्किल सरकार द्वारा अपनी संपत्ति के अधिग्रहण को अदालत में चुनौती देने से जुड़ा रहा है. वैसे वे दक्षिण भारत के बहुत बड़े संत हैं. केरल के शंकराचार्य काझर गोड़ केरल का सबसे उत्तरी जिला है. पश्चिम में समुद्र और पूर्व में कर्नाटक से घिरे इस इलाके का सदियों पुराना एक शैव मठ है जो एडनीर में स्थित है. यह मठ नवीं सदी के महान संत और अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रणेता आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़ा हुआ है. शंकराचार्य के चार शुरुआती शिष्यों में से एक तोतकाचार्य थे जिनकी परंपरा में यह मठ स्थापित हुआ था. यह ब्राह्मणों की तांत्रिक पद्धति का अनुसरण करने           वाली स...

भारतीय संविधान से जुड़ी रोचक बातें

चित्र
26 नवंबर, 1949 और 26 जनवरी, 1950। भारत के संविधान के इतिहास की ये दो अहम तारीखें हैं। 26 नवंबर, 1949 को हमारा संविधान अंगीकार किया गया तो 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। संविधान को जिस तारीख को अंगीकार किया गया यानी 26 नवंबर, उस दिन को  संविधान दिवस  के तौर पर मनाया जाता है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस।  हमारा संविधान कैसे तैयार किया गया, यानी इसका इतिहास क्या है और इससे जुड़ीं कुछ रोचक बातें क्या हैं...  यहां से शुरू होती है कहानी  1946 में ब्रिटिश शासन ने भारत को आजादी देने के लिए गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत हुई भारत में ब्रिटिश शासन द्वारा एक कैबिनेट मिशन भेजे जाने से। कैबिनेट मिशन को ब्रिटिश सरकार और भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से मिलना था। मिलकर उनको भारतीय संविधान के ढांचे का मसौदा तैयार करने के मकसद से संविधान सभा के गठन की संभावना पर चर्चा करना था। संविधान सभा का गठन  साल 1946 में कैबिनेट मिशन प्लान के तहत संविधान सभा का गठन किया गया। डॉ.राजेंद्र प्रसाद को इसका सभापति और डॉ.बी.आर.आंबेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष...

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी

चित्र
महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ    महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ,  वाराणसी महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ   भारत  के  उत्तर प्रदेश  राज्य के  वाराणसी  में स्थित एक मानित राजपत्रित विश्वविद्यालय है। इसे पहले  काशी विद्या पीठ  के नाम से ही जाना जाता था किन्तु बाद में इसे भारत के राष्ट्रपिता  महात्मा गाँधी  को पुनः समर्पित किया गया और उनका नाम इसके साथ जोड दिया गया। इस विद्यापीठ में गाँधी जी के सिद्धांतों का पालन किया जाता है। महात्मा गाँधी के  स्वावलम्बन  तथा  स्वराज  के आह्वान से प्रेरित होकर ब्रिटिश शासनकाल में भारतीयों द्वारा स्थापित यह पहला आधुनिक विश्वविद्यालय था। अपने समकालीन  गुजरात विद्यापीठ  व जामिया इस्लामिया की भांति यह विद्यापीठ भी पूरी तरह ब्रिटिश अधिकारियों के नियंत्रण और सहायता से परे था। भारतीय शिक्षाविद और राष्ट्रप्रेमी लोग ही इसका सारा प्रबन्धन और देखरेख करते थे।                       ...
मैंने इस उद्धरण को पूरा-पूरा इसलिए उद्धृत किया है कि ऐसा ही सभी हिंदू विद्वानों का मत है। उनमें से कोई भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं कि भगवद्गीता किसी भी रूप में बौद्ध धर्म से प्रभावित है। ये विद्वान इसे अस्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं कि गीता ने बौद्ध धर्म से कुछ ग्रहण किया है। यही दृष्टिकोण प्रो. राधाकृष्णन का और श्री तिलक का भी है। जब कभी भगवद्गीता और बौद्ध धर्म में बहुत अधिक विचारों के साम्य होने की बात उठती है, तब उसे अस्वीकार कर दिया जाता है और यह तर्क दिया जाता है कि यह उपनिषदों से ग्रहण किया गया है। यह प्रतिक्रांतिकारियों की ठेठ निम्न कोटि की वृत्ति है कि ये बौद्ध धर्म को कोई भी श्रेय नहीं प्रदान करना चाहते। इस मनोवृत्ति से उन सभी को भारी दुःख पहुंचता है, जिन्होंने भगवद्गीता और बौद्ध सुत्तों का तुलनात्मक अध्ययन किया है, क्योंकि यदि इस कथन में कोई सत्यता है कि गीता में सांख्य दर्शन भरा हुआ है, तो इस कथन में उससे भी अधिक सत्यता है कि गीता बौद्ध विचारों से भरी हुई है (इस विषय पर कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश श्री एस.डी. बुद्धिराजा, एम.ए., एल.एल. बी. की भगवद्गीता ...