आया राम, गया राम
भारतीय राजनीति में एक बात आम हो गई है। नेताओं, विधायकों या सांसदों का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में पाला बदलकर चले जाना। इस तरह के नेताओं और विधायकों को दलबदलू कहा जाता है। भारत में पाला बदलने की इस प्रवृत्ति के लिए 'आया राम गया राम' वाक्य का भी इस्तेमाल होता है। इस 'आया राम गया राम' वाक्य को एक लोकप्रिय जुमला बन जाने की बड़ी दिलचस्प कहानी है। आइए आज आपको वह कहानी सुनाते हैं...
कहां से आया यह वाक्य? साल 1967 का था। भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नई इबारत लिखी जा रही थी। इस इबारत को लिखने वाले इंसान का नाम था गया लाल। गया लाल हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने एक ही दिन में तीन बार पार्टी बदली। पहले तो उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर जनता पार्टी का दामन थाम लिया। फिर थोड़ी देर में कांग्रेस में वापस आ गए। करीब 9 घंटे बाद उनका हृदय परिवर्तन हुआ और एक बार फिर जनता पार्टी में चले गए। खैर गया लाल के हृदय परिवर्तन का सिलसिला जा रहा और वापस कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस में वापस आने के बाद कांग्रेस के तत्कालीन नेता राव बीरेंद्र सिंह उनको लेकर चंडीगढ़ पहुंचे और वहां एक संवाददाता सम्मेलन किया। राव बीरेंद्र ने उस मौके पर कहा था, 'गया राम अब आया राम हैं।' इस घटना के बाद से भारतीय राजनीति में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी पाला बदलने वाले दलबदलुओं के लिए 'आया राम, गया राम' वाक्य का इस्तेमाल होने लगा।
Bahut achha sir
जवाब देंहटाएं