मैंने इस उद्धरण को पूरा-पूरा इसलिए उद्धृत किया है कि ऐसा ही सभी हिंदू विद्वानों का मत है। उनमें से कोई भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं कि भगवद्गीता किसी भी रूप में बौद्ध धर्म से प्रभावित है। ये विद्वान इसे अस्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं कि गीता ने बौद्ध धर्म से कुछ ग्रहण किया है। यही दृष्टिकोण प्रो. राधाकृष्णन का और श्री तिलक का भी है। जब कभी भगवद्गीता और बौद्ध धर्म में बहुत अधिक विचारों के साम्य होने की बात उठती है, तब उसे अस्वीकार कर दिया जाता है और यह तर्क दिया जाता है कि यह उपनिषदों से ग्रहण किया गया है। यह प्रतिक्रांतिकारियों की ठेठ निम्न कोटि की वृत्ति है कि ये बौद्ध धर्म को कोई भी श्रेय नहीं प्रदान करना चाहते।
इस मनोवृत्ति से उन सभी को भारी दुःख पहुंचता है, जिन्होंने भगवद्गीता और बौद्ध सुत्तों का तुलनात्मक अध्ययन किया है, क्योंकि यदि इस कथन में कोई सत्यता है कि गीता में सांख्य दर्शन भरा हुआ है, तो इस कथन में उससे भी अधिक सत्यता है कि गीता बौद्ध विचारों से भरी हुई है (इस विषय पर कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश श्री एस.डी. बुद्धिराजा, एम.ए., एल.एल. बी. की भगवद्गीता की तुलना कीजिए। लेखक ने गीता और बौद्ध धर्म की पाठ्यमूलक समानता की ओर ध्यान आकृष्ट करने की बार-बार कोशिश की है)। यह समानता केवल विचारों में ही नहीं, बल्कि भाषा में भी है। यह कुछेक उदाहरणों से स्पष्ट हो जाएगा कि यह कहां तक सच है।
भगवद्गीता में ब्रह-निर्वाण (मैक्समूलर, महापरिनिब्बान सुत्त, पृ. 63) पर विवेचन किया गया है। कोई व्यक्ति ब्रह्म-निर्वाण तक किन साधनों से होकर पहुंच सकता है, वे भगवद्गीता में इस प्रकार बताए गए हैं : (1) श्रद्धा (अपने में विश्वास), (2) व्यवसाय (दृढ़ निश्चय), (3) स्मृति (लक्ष्य का स्मरण), (4) समाधि (मन लगाकर चिंतन) और (5) प्रज्ञा (अंतदृष्टि या यथातथ्य ज्ञान)
गीता ने निर्वाण सिद्धांत कहां से लिया? निश्चय ही यह सिद्धांत उपनिषदों से नहीं लिया गया है, क्योकि किसी भी उपनिषद में निर्वाण शब्द का उल्लेख नहीं है। यह संपूर्ण विचारधारा बौद्धों की है और यह बौद्ध धर्म से ली गई है। यदि इस संबंध में किसी को संदेह है तो उसे भगवद्गीता के ब्रह्म-निर्वाण की तुलना बौद्ध धर्म की निर्वाण संबंधी अवधारणा से करनी चाहिए कि जिसका विवेचन महापरिनिब्बान सुत्त में किया गया है। हम देखेंगे कि ये दोनों एक हैं, जिसे गीता में ब्रह्म-निर्वाण की अपेक्षा ब्रह्म-निर्वाण की संपूर्ण अवधारणा कहीं से ग्रहण की है और ऐसा यह विचार बौद्ध धर्म से लिए गए इस तथ्य को छिपाने के लिए किया गया है? अमबेडकर की मूल रचना से साभार
Bahut tarkik aur analytical article hai
जवाब देंहटाएंG bilkul Sahi likha Ambedkar ji ne
जवाब देंहटाएं